युवा कांग्रेस का BJP पर तीखा हमला

‘कांग्रेस ने दिए जन-अधिकार, BJP कर रही उद्योगपतियों का पोषण’: भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब का हमला

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए देश की आर्थिक नीतियों और जनकल्याणकारी कानूनों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आम जनता को अधिकार और ताकत दी, वहीं वर्तमान सरकार की नीतियां केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने तक सीमित रह गई हैं।

‘RTI, मनरेगा और RTE से जनता को मिली ताकत’ युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के शासनकाल के ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सूचना का अधिकार (RTI), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) और शिक्षा का अधिकार (RTE) जैसे क्रांतिकारी कानून बनाए। इन कानूनों ने देश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाया, सरकार से सवाल पूछने का संवैधानिक अधिकार दिया और आजीविका की गारंटी तय की।

जवाबदेही पर उठाए सवाल उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा देश की जनता के प्रति जवाबदेह रही, जबकि आज की भाजपा सरकार की जवाबदेही केवल कुछ बड़े पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट्स के प्रति सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता और युवाओं के अधिकारों को नजरअंदाज कर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के इस मॉडल के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़क से संसद तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: