BJP का दावा: संवरेगा पश्चिम बंगाल का भविष्य
पश्चिम बंगाल में पांच दशकों की राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास पर भाजपा का बड़ा दांव
विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकारों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि पिछले पांच दशकों से जारी राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक ठहराव और घटते व्यापारिक माहौल ने बंगाल की अपार संभावनाओं को बाधित किया है।
’34 साल वाममोर्चा और 15 साल टीएमसी के शासन का नतीजा’ भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 34 वर्षों के वाममोर्चा (Left Front) शासन और उसके बाद के 15 वर्षों के तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन ने बंगाल को एक चिंताजनक स्थिति में ला खड़ा किया है। पार्टी के अनुसार, इस लंबे कालखंड के दौरान राज्य से उद्योग बाहर चले गए, रोजगार के अवसर समाप्त हो गए और असामाजिक तत्वों का प्रभाव बढ़ा। कुशासन और तुष्टिकरण की नीतियों के कारण बंगाल अपनी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर सका।
‘भाजपा के नेतृत्व में नए बंगाल का सपना’ भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि केंद्र सरकार की विकास नीतियों और पार्टी की दूरदर्शिता के तहत अब पश्चिम बंगाल के विकास के सपने साकार हो रहे हैं। भाजपा का कहना है कि राज्य को पुनः औद्योगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए एक मजबूत और विकासोन्मुख नेतृत्व की आवश्यकता है, जो बंगाल को उसके पुराने स्वर्णिम युग में वापस ले जा सके।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

