कोटा के गिरधरपुरा स्थित श्री कुन्द-कुन्द कहान दिगम्बर जैन मुमुक्षु आश्रम में भगवान श्री नेमीनाथ जी के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुआ।

कोटा के गिरधरपुरा स्थित श्री कुन्द-कुन्द कहान दिगम्बर जैन मुमुक्षु आश्रम में भगवान श्री नेमीनाथ जी के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुआ। इस आश्रम से शिक्षा प्राप्त कर हजारों विद्यार्थी भगवान महावीर और भगवान नेमीनाथ के विचारों, जैन दर्शन और नैतिक मूल्यों को देशभर में पहुंचा रहे हैं।

यहां आधुनिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक और नैतिक संस्कारों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्य के लिए श्री प्रेमचंद जी बजाज और उनके सहयोगियों का अभिनंदन करता हूं।

भगवान महावीर और भगवान नेमीनाथ का जीवन हमें अहिंसा, सत्य, करुणा और संयम की सीख देता है। आज के समय में जैन दर्शन के ये विचार और भी प्रासंगिक हैं। यह हमें अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखने, हर जीव के प्रति संवेदना रखने और अपरिग्रह के भाव से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

पंचकल्याणक महोत्सव आत्मशुद्धि और अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है। भगवान नेमीनाथ जी के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: