पाकिस्तानी मंत्री ने दिल्ली आकर लगाई बातचीत की गुहार,

SCO बैठक में भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दोनों देशों के बीच बातचीत की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि भारत जब भी बातचीत का न्योता देगा, हम आ जाएंगे। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत से बातचीत की गुहार लगाई है। पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है, भारत जब न्योता देगा वो आ जाएंगे।

आतंकवाद के मुद्दे पर मुसादिक मलिक ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सबूत लेकर आएं और इस पर बातचीत करें। मलिक ने कहा कि पाकिस्तान कई बार अलग-अलग मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत की पेशकश कर चुका है।

मुसादिक ने सिंधु जल समझौते पर दी थी धमकी

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक वही शख्स हैं जिन्होंने सिंधु जल समझौते पर हाथ काटने के बाद कही थी लेकिन अब हालत ये है कि ये दिल्ली आकर बातचीत की गुहार लगा रहे हैं। करीब साढ़े साल से पाकिस्तान के किसी मंत्री ने भारत की यात्रा नहीं की थी। मुसादिक मलिक की भारत यात्रा से पहले मई 2023 में बिलावल भुट्टो जरदारी भारत दौरे पर आए थे। जिसके बाद अब 20 से 22 नवंबर तक SCO फोरम में मुसादिक मलिक का भारत दौरा हुआ है। यहां आकर भी मुसादिक ने वही गुहार लगाई। पाकिस्तान को क्या जवाब देना है। इस पर भारत में कोई दो राय नहीं है।

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली यात्रा के दौरान आतंक के सवालों पर जवाब देने से कतराते हुए नजर आए। पाकिस्तानी मंत्री खुद के देश को ही आतंकवाद का पीड़ित बताने लगे। आपको बता दें कि भारत में इस बार SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन किया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिनिधि इस फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत पहुंचे हैं।

शशि थरूर ने दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कोई भी अपने सिर पर बंदूक रखकर बात नहीं करना चाहता। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत तभी बहाल हो सकती है जब पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवादी ढांचे को पूरी तरह खत्म कर दे। शशि थरूर ने कहा- “भले ही उन दिनों भी पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते काफी तनावपूर्ण थे..और यह बात आपको समझनी होगी…फिर भी बहुपक्षीय मंचों का अपना एक अलग महत्व होता है।

जहाँ तक द्विपक्षीय संबंधों की बात है, हमने स्पष्ट कर दिया है कि अतीत की तरह द्विपक्षीय बातचीत तभी फिर से शुरू हो सकती है, जब पाकिस्तान अपने देश में मौजूद आतंकवाद के ढांचे को पूरी तरह खत्म कर दे। आप एक तरफ आतंकवादी कैंप, मुख्यालय, ट्रेनिंग ग्राउंड आदि बनाए रखें—जिनका इस्तेमाल लगातार हमारे लोगों के खिलाफ हिंसा फैलाने के लिए किया जा रहा है—और दूसरी तरफ बातचीत की उम्मीद करें, ऐसा नहीं हो सकता। कोई भी व्यक्ति सिर पर बंदूक तानकर बातचीत नहीं करना चाहता, और हम भी ऐसा नहीं करने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: