म्यूजिक लेबल पर भड़के हनी सिंह

यो यो हनी सिंह का म्यूजिक लेबल पर बड़ा आरोप: सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- ‘मेरा भोलेनाथ देख रहा है’

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

मुंबई: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि एक बड़े म्यूजिक लेबल के खिलाफ उनका छलका दर्द है। हनी सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दावा किया है कि एक नामी म्यूजिक लेबल की वजह से उन्हें भारी मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

‘एक लेबल ने मुझे बहुत तंग किया है’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में हनी सिंह काफी भावुक और आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम प्रत्यक्ष रूप से लिए कहा कि एक बड़े म्यूजिक लेबल ने उन्हें बहुत ज्यादा परेशान किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, “एक लेबल ने मुझे इतना तंग किया है… मेरा भोलेनाथ सब देख रहा है।”

प्रशंसकों में मची खलबली, समर्थन में आए फैंस सिंगर के इस खुलासे के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों (Fans) के बीच हड़कंप मच गया है। फैंस लगातार कमेंट कर हनी सिंह के समर्थन में उतर आए हैं और उनसे उस लेबल का नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि हनी सिंह पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में अपना जबरदस्त कमबैक कर रहे हैं, ऐसे में म्यूजिक लेबल के साथ उनके इस विवाद ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: