श्वेता तिवारी की कोल्ड ड्रिंक में निकला कॉकरोच
ता तिवारी की ऑनलाइन डिलीवरी में निकला कॉकरोच: सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग
मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के साथ एक बेहद हैरान करने वाला और असुरक्षित मामला सामने आया है। श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ऑनलाइन मंगवाई गई कोल्ड ड्रिंक की बोतल के साथ उन्हें एक मरा हुआ कॉकरोच भी डिलीवर हुआ।
वीडियो शेयर कर जताई सख्त नाराजगी एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वह साफ तौर पर डिलीवरी में आए पैकेजिंग और उसमें मौजूद कॉकरोच को दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए ऑनलाइन फूड/ग्रोसरी डिलीवरी ऐप्स की घटिया सर्विस और खाने-पीने की चीजों की स्वच्छता (Hygiene) को लेकर गहरा गुस्सा जताया है।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप श्वेता तिवारी का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। उनके फैंस और आम यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर भड़क उठे हैं और संबंधित ब्रांड व डिलीवरी कंपनी को ट्रोल करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। श्वेता तिवारी के इस खुलासे ने एक बार फिर ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस की गुणवत्ता और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

