वेलकम 3 में लौटेगा ‘येडा अन्ना’

सिनेमाघरों में फिर मचेगा ‘पागलपन’! सुनील शेट्टी ने 24 साल पुराने कल्ट कैरेक्टर ‘येडा अन्ना’ की वापसी का किया इशारा

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग, मुंबई

मुंबई: बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने 90 और 2000 के दशक के सिनेमा लवर्स की धड़कनें तेज कर दी हैं। साल 2002 में आई कल्ट एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ (Aawara Pagal Deewana) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ा और मजेदार सरप्राइज सामने आया है। फिल्म का सबसे आइकॉनिक और दर्शकों का पसंदीदा किरदार ‘येडा अन्ना’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने लौट रहा है।

🎬 इंस्टाग्राम रील से दिया हिंट, ‘छोटा छतरी’ का भी जिक्र!

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी उंगलियों में ‘येडा अन्ना’ नाम के छल्ले (Rings) नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘येडा अन्ना’ और जॉनी लीवर के मशहूर किरदार ‘छोटा छतरी’ के बीच का एक मजेदार और सॉलिड डायलॉग लिखा है।

सुनील शेट्टी ने वॉर्निंग देते हुए लिखा:

“इस रील से हंसी, नॉस्टेल्जिया और पागलपन हो सकता है… येडा अन्ना… फिर से आ रेला है।”

इस पोस्ट पर फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर राहुल देव ने भी ‘हां’ लिखकर कमेंट किया है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

🔥 ‘आवारा पागल दीवाना 2’ या कुछ और? क्या है पूरा मामला:

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ में एंट्री: दरअसल, सुनील शेट्टी अपनी आने वाली मच-अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome 3) में अपने इसी पुराने आइकॉनिक रोल ‘येडा अन्ना’ के रूप में वापसी कर रहे हैं।

  • रिलीज डेट फिक्स: यह फिल्म इसी साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • कल्ट स्टारकास्ट की यादें: 21 जून 2002 को रिलीज हुई ‘आवारा पागल दीवाना’ में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी और जॉनी लीवर की जोड़ी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। अब हेरा-फेरी 3 की चर्चाओं के बीच इस किरदार की वापसी ने सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर दिया है।


हारे राजस्थान रॉयल्स, रोए वैभव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: