UPSTF : जनपद आजमगढ़ से 25,000/-25000/- रूपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तगण नसीम व परवेज गिरफ्तार।

#allrightsmagazine #upstf #uppolice #dgpup

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ। प्रेस नोट संख्या 117, दिनांक 17-05-2023

दिनांक 17-05-2023 को एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0स0 76/2023 धारा-3 (1) उ0प्र0 गैंगेस्टर में वांछित रु0 25,000/-व 25000/- रूपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तगण नसीम अहमद व परवेज अहमद को जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1- नसीम अहमद पुत्र मैनुद्दीन निवासी शेरवा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़। 2- परवेज अहमद पुत्र अषफाक अहमद निवासी शेरवा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

बरामदगी- 1- 01 अदद आधार कार्ड, 2- एक अदद ड्राइविंग लाइसेन्स, 3- एक अदद एटीएम कार्ड, 4- 03 अदद मोबाइल फोन 5- रू0 500/-

गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय बस्ती नहर पुलिया के पास, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, दिनांक-17-05 -2023 समय 10ः45 बजे।

विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की सूचनाएं एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्राप्त हो रही थी, इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में श्री प्रमेष कुमार शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश लखनऊ के पर्वेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

निरीक्षक श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 जावेद आलम सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी मृत्युंजन कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी बरनाम सिंह व आरक्षी चालक शैलेन्द्र कुमार की टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना संकलन हेतु जनपद आजमगढ़ में मामूर थी। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0स0 76/2023 धारा-3 (1) उ0प्र0 गैंगेस्टर में वांछित रु0 25,000/-व 25000/- रूपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तगण नसीम अहमद व परवेज अहमद बस्ती नहर पुलिया के पास आने वाले हैं। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये उक्त स्थान पर पहुंच कर उपरोक्त अभियुक्तों को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने संयुक्त पूछताछ पर बताया कि वह लखनऊ व आजमगढ़ में एजेन्टों के माध्यम से वीजा बनवाकर लोगांे को गल्फ कन्ट्री भिजवाते हैं। इस सम्बन्ध में अभियोग भी पंजीकृत हो चुका है। प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं, जिसके सम्बन्ध में कई अभियोग भूमि विवाद से सम्बन्धित पंजीकृत हुए है। आजमगढ़ पुलिस द्वारा हम लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही भी की है, जिसके कारण हम लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार भी घोषित किया गया था, इसी कारण छिप-छिपा कर रह रहे थे। आज आजमगढ़ आये थे कि पकड़ लिये गये।

अभियुक्त नसीम अहमद का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः- क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद 1 183/2019 419/420/468 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 2 123/2021 419/420/467/468/471/120बी भादवि निजामाबाद आजमगढ़ 3 45/2023 419/420/467/468/471 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 4 76/2023 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट सरायमीर आजमगढ़

अभियुक्त परवेज अहमद का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः- क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद 1 416/2012 147/149/323/427/504/506 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 2 315/2013 147/188/341 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 3 366/2013 147/188/341 भादवि व 7 सीएलए एक्ट सरायमीर आजमगढ़ 4 299/2014 3/4 गुण्डा एक्ट सरायमीर आजमगढ़ 5 183/2014 323/325/3521/427 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 6 183/2019 419/420/468 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 7 18/2023 406/420/506 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 8 45/2023 419/420/467/468/471 भादवि सरायमीर आजमगढ़ 9 76/2023 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट सरायमीर आजमगढ़

उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों को मु0अ0सं0 76/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ मंे दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: