खिचड़ीपुर में MCD के बुलडोजर एक्शन पर बवाल

खिचड़ीपुर में MCD का बुलडोजर एक्शन: बिना नोटिस कार्रवाई से जनता में आक्रोश, विधायक पर उठे सवाल

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर स्थित ब्लॉक 6, 7 और 8 में दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए बुलडोजर अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के शुरू की गई इस कार्रवाई के कारण स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

निगम पार्षद की अपील को MCD ने किया अनसुना कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय निगम पार्षद देवेंद्र कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से मानवीय आधार पर लोगों को थोड़ा समय देने का अनुरोध किया, ताकि वे स्वयं अपना सामान हटा सकें और अतिक्रमण साफ कर लें। हालांकि, MCD अधिकारियों ने पार्षद की एक न सुनी और बुलडोजर कार्रवाई जारी रखी, जिससे स्थानीय जनता में भारी निराशा और गुस्सा देखा गया।

क्षेत्रीय विधायक की अनुपस्थिति से बढ़ा जनआक्रोश कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय विधायक की मौके पर अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। निवासियों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि का साथ न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिना नोटिस अचानक चलाए गए इस अभियान के चलते कई लोगों की दुकानें और निर्माण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों में प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व के खिलाफ गहरा असंतोष है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: