बरेली में लापता युवक अर्जुन का शव मिला

बरेली: सिरौली में कैलाश मणि मंदिर के पीछे मिला 19 वर्षीय लापता युवक का शव, नशीली दवाएं बरामद

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र से 22 अगस्त से लापता 19 वर्षीय युवक अर्जुन का शव सोमवार देर रात कैलाश मणि मंदिर के पीछे जंगल में बरामद हुआ। शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसे जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोंच लिया था। पुलिस को घटनास्थल से नशीली दवाएं और नशे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है।

22 अगस्त से रहस्यमयी परिस्थितियों में था लापता नामदारगंज गांव का रहने वाला अर्जुन 22 अगस्त को बिना बताए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर रविवार दोपहर परिजनों ने सिरौली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस और स्वजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह सोमवार देर रात पुलिस को जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव की पहचान अर्जुन के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही हो सकेगा।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: