पटना में BPSC TRE-4 छात्रों पर लाठीचार्ज

पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन: वाटर कैनन और लाठीचार्ज, वाटर कैनन के बीच छात्र ने लगाया शैंपू

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की TRE-4 परीक्षा में एकल परीक्षा (Single Exam) का आयोजन कराने और निगेटिव मार्किंग को पूरी तरह समाप्त करने जैसी मांगों को लेकर राजधानी पटना में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया। गांधी मैदान से शुरू हुआ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए ऐतिहासिक डाकबंगला चौराहे तक पहुँच गया, जहाँ पुलिस और छात्रों के बीच भारी धक्का-मुक्की हुई।

बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहे पहुंचे प्रदर्शनकारी स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला चौराहे तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। हालांकि, आक्रोशित छात्रों की भारी भीड़ पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और वाटर कैनन (पानी की बौछार) का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान हुए पथराव में एक डीएसपी स्तर के अधिकारी के घायल होने की खबर है, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया।

वाटर कैनन की बौछार में छात्र ने लगाया शैंपू प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे से एक अनोखी और हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाटर कैनन की तेज बौछार के बीच एक छात्र तिरंगा लेकर डांस करने लगा, वहीं एक अन्य छात्र ने पानी की बौछार के बीच ही सिर पर शैंपू लगाकर नहाना शुरू कर दिया। छात्र की इस अनोखी हरकत को देखकर कुछ समय के लिए मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी चौंक गए।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: