कैनविज के कन्हैया गुलाटी पर दर्ज नई FIR

कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया गुलाटी पर एक और शिकंजा: 84 लाख की ठगी में 13 पर FIR दर्ज

बरेली: करोड़ों रुपये के पोंजी घोटाले में घिरे कैनविज (Canwinn/Canwiz) कंपनी के सीएमडी कन्हैया गुलाटी और उसके एजेंटों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बरेली में आठ और पीड़ितों की शिकायत पर बारादरी थाना पुलिस ने सीएमडी कन्हैया गुलाटी समेत 13 लोगों के खिलाफ 84 लाख रुपये की नई ठगी की प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। बता दें कि कन्हैया गुलाटी पर अब तक 70 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन भी किया जा चुका है।

1 लाख पर 5 प्रतिशत रिटर्न का दिया झांसा हरुनगला निवासी पीड़ित विनोद कुमार के अनुसार, मोहनपुर (रामनगर) के प्रधान बादाम सिंह ने उनकी मुलाकात कंपनी के एजेंटों और कन्हैया गुलाटी से कराई थी। आरोपियों ने लुभावना प्लान समझाते हुए दावा किया कि 1 लाख रुपये निवेश करने पर 22 महीनों तक हर महीने 5% का मुनाफा दिया जाएगा और 24वें महीने में पूरी मूल राशि वापस कर दी जाएगी। झांसे में आकर विनोद ने अपनी मां विमला देवी और बहन आरती के खातों से मिलाकर कुल 22 लाख रुपये निवेश कर दिए।

पैसे मांगने पर दी पुलिस और जेल भिजवाने की धमकी शुरुआत के कुछ महीनों तक तो पीड़ितों को लाभांश की राशि मिली, लेकिन फरवरी 2025 से भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया। जब पीड़ितों ने अपने पैसों की मांग की, तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि “थाना-पुलिस हमारी जेब में है, तुम पर ही झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर जेल भिजवा देंगे।” इसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से गुहार लगाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

इन 13 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने सीएमडी कन्हैया गुलाटी, जगतपाल मौर्य, हरेंद्र प्रकाश पटेल, ग्राम प्रधान बादाम सिंह, नरेश पटेल, शिक्षा मित्र सोमपाल पटेल, अंशुल मौर्य, हरपाल पटेल, ओमप्रकाश मौर्य, प्रमोद सिंह परिहार, योगेंद्र गंगवार, यतेंद्र गंगवार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: