IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के घर ED का छापा
पेपर लीक मामला: IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के बरेली स्थित पैतृक आवास पर ED का छापा, अचानक हुए थे लापता
बरेली: कर्नाटक कैडर के 2016 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग के शक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की केंद्रीय टीम ने रविवार सुबह उनके बरेली के नवाबगंज (हिमकरपुर चमरौआ गांव) स्थित पैतृक आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस लाइंस से 10 पुलिसकर्मियों की फोर्स तैनात की गई।
KPSC पेपर लीक से जुड़ा है मामला ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार फरवरी 2024 से मार्च 2026 तक कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात थे। उन पर ‘वेटनरी सर्विसेज परीक्षा’ के पेपर लीक में संदिग्ध भूमिका का आरोप है। इसी आधार पर उन्हें मार्च में पद से हटा दिया गया था। वर्तमान में वह कर्नाटक के उद्योग और वाणिज्य विभाग में MSME निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को ईडी की टीम ने उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर भी छापेमारी की है।
अचानक हुए लापता, परिजनों से पूछताछ जारी जांच के बीच 20 अगस्त को आईएएस अधिकारी पिता की बीमारी का हवाला देकर दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़कर अचानक गायब हो गए थे, जिसकी पुष्टि कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने भी की थी। नवाबगंज में छापेमारी के दौरान घर के अंदर उनके पिता और परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं। ईडी की टीम घर से संपत्ति के दस्तावेज, बैंक खातों का ब्योरा और आभूषणों के बिल खंगालने में जुटी है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- कैनविज के कन्हैया गुलाटी पर दर्ज नई FIR!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
