BJP को चैलेंज: स्कूलों की कर लो तुलना
अरविंद केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज: ‘भाजपा शासित राज्यों और पंजाब के सरकारी स्कूलों की कर लो तुलना’
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा और सरकारी स्कूलों की स्थिति पर बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों के सरकारी स्कूलों और पंजाब के सरकारी स्कूलों की खुलकर तुलना (Debate and Comparison) कर ली जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
‘शिक्षा मॉडल पर आए सामने’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल झूठे आरोप लगाने की राजनीति करती है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकारें काम की राजनीति पर विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ (Schools of Eminence) के माध्यम से शिक्षा के स्तर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है, जहाँ बुनियादी ढांचे, आधुनिक लैब और विश्वस्तरीय सुविधाएं बच्चों को मिल रही हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वे अपने किसी भी राज्य के सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन पंजाब के सामने रखें।
काम बनाम आरोप की राजनीति केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष चाहे जितने भी आरोप लगा ले, पंजाब की जनता देख रही है कि कैसे सरकारी स्कूलों की नुहार बदली गई है और गरीबों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा का अधिकार मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आप (AAP) का ‘दिल्ली और पंजाब शिक्षा मॉडल’ आज देश भर में चर्चा का विषय है, जिससे घबराकर भाजपा केवल अनर्गल बयानबाजी कर रही है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

