महाशिवरात्रि तथा होली पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए : ज़िलाधिकारी
बरेली 26 फरवरी। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि 1 मार्च को महाशिवरात्रि तथा 17 व 18 मार्च 2022 को होली का त्यौहार मनाया जायेगा।
उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये महाशिवरात्रि तथा होली के त्यौहार पर कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि/होली के पर्व को परम्परागत रूप से मनाया जाये। उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्षों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि/होली के पर्व पर शांति व्यवस्था हेतु पीस कमेटी की बैठक, त्यौहार आने से पूर्व अवश्य कर ली जाए। उन्होंने जुलूस निकालने वाले मार्ग को भी देख लिए जाने के संबंधितों को निर्देश दिये। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में महाशिवरात्रि /होली पर्व की शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर डा. आर.डी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री वी.के. सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री रविन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने निर्देश दिये कि जहां से जुलूस निकले उस की रुट व्यवस्था को पहले से देख लें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि/होली के त्यौहारों पर पानी व विद्युत तथा सड़क को गड्ढा मुक्त आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि जहां जहां पर स्ट्रीट लाईट खराब हो गई है या लगी नहीं है स्ट्रीट लाइटों को लगवाना सुनिश्चित किया जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण ने समस्त क्षेत्र अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि/होली के पर्व के त्यौहारों पर पुलिस व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये।
बरेली से संपादक गोपाल चंद्र अग्रवाल,(राजू शर्मा ) की रिपोर्ट !