DIG बरेली ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए निर्देश

जनसुनवाई: DIG बरेली परिक्षेत्र ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बरेली: पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बरेली परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित ‘जनसुनवाई’ के दौरान आम जनता की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर जनसुनवाई के दौरान विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें डीआईजी के समक्ष प्रस्तुत कीं। डीआईजी ने प्रत्येक मामले का संज्ञान लेते हुए मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न हो, बल्कि पीड़ित को धरातल पर न्याय और पूर्ण संतुष्टि मिले। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल परिक्षेत्र कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास मजबूत करना है। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने स्पष्ट किया कि परिक्षेत्र के सभी थानों और कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की बात को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए ताकि आम जनमानस को सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: