बरेली क्लब: रक्षाबंधन कार्यक्रम में मची भगदड़

बरेली क्लब में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी, धक्का-मुक्की में बिगड़ी महिलाओं की तबीयत

बरेली: रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर बरेली क्लब में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम और फाउंडेशन अध्यक्ष पार्थ गौतम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साड़ी वितरण के समय अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। अत्यधिक घुटन, गर्मी और धक्का-मुक्की के कारण कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

साड़ी वितरण के दौरान बढ़ी भीड़, कई महिलाएं बेहोश कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं और युवतियों की वजह से अचानक अव्यवस्था फैल गई। धक्का-मुक्की और भीषण गर्मी के कारण रेखा नाम की महिला बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित महिलाओं के अनुसार, लगभग आधा दर्जन महिलाओं को घुटन के कारण मिशन अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, सोशल मीडिया पर उड़ रही अप्रिय घटनाओं की अफवाहों को पुलिस प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जाम से जूझा शहर घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रथम शिवम आशुतोष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। कार्यक्रम के बाद वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था न मिलने से सड़कों पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे बरेली क्लब मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से रास्तों को खाली कराकर यातायात सुचारू कराया।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: