गंगा एक्सप्रेस-वे का हरिद्वार तक विस्तार

गंगा एक्सप्रेस-वे का हरिद्वार तक होगा विस्तार: CM योगी के नेतृत्व में यूपी में रोड कनेक्टिविटी को नई उड़ान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रोड कनेक्टिविटी के निरंतर विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का विस्तार धार्मिक नगरी हरिद्वार तक करने का निर्णय लिया है।

सुगम होगा आवागमन, कनेक्टिविटी में होगा सुधार गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से जोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क परिवहन और अधिक सुगम, तीव्र और सुरक्षित हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे के इस विस्तार से न केवल दूर-दराज के क्षेत्रों के यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी अभूतपूर्व गति प्राप्त होगी।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति इस फैसले से राज्य में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत होगी। हरिद्वार तक एक्सप्रेस-वे का विस्तार होने से प्रयागराज, वाराणसी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए हरिद्वार पहुँचना आसान हो जाएगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: