बड़े आंदोलनों या प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम प्लेट दिखाई न देने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
मुझे लगता है कि ड्यूटी के दौरान किसी पुलिसकर्मी की वर्दी पर नेम प्लेट न होने को बेवजह बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
बड़े आंदोलनों या प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम प्लेट दिखाई न देने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें ड्यूटी के दौरान नेम प्लेट का टूट जाना प्रमुख कारण होता हैं। साथ ही कई बार सोशल मीडिया पर खासकर महिला पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत पहचान उजागर होने से सुरक्षा संबंधी खतरे पैदा होने की आशंका भी इसकी मुख्य वजह हो सकती है।
हालाँकि, केवल नेम प्लेट न दिखाई देने के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि पुलिसकर्मी जानबूझकर अपनी पहचान छिपा रहे हैं। पुलिस की जवाबदेही जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही महत्वपूर्ण अप्रिय घटनाओं को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उनकी जिम्मेदारी भी है।
