एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर ठगी

एसटीएफ उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर ठगी गिरोह के 3 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (लखनऊ) ने फर्जी गेमिंग प्लेटफॉर्म (‘My Ground11 Gaming Zone Pvt Ltd’) और फर्जी आईपीओ/स्टॉक ट्रेडिंग ऐप (ACI Century App) के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 3 प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • विनोद कुमार राठौर: निवासी ग्राम रूपगढ़, थाना पेटलावद, जनपद झाबुआ, मध्य प्रदेश (गिरफ्तारी दिनांक: 22-08-2026)

  • सुधीर गंगाधर दास: निवासी मीरा रोड ईस्ट, थाना काशीगांव, ठाणे, महाराष्ट्र (गिरफ्तारी दिनांक: 23-08-2026)

  • शेख नदीम सलीम: निवासी मालवनी मलाड वेस्ट, मुम्बई (गिरफ्तारी दिनांक: 23-08-2026 को ठाणे से गिरफ्तार)

बरामदगी

  • मैक बुक: 01

  • मोबाइल फोन: 07

  • पासपोर्ट: 01

  • टाटा हैरियर कार: 01 (नंबर HR 26 GB 1401)

ठगी का तरीका (Modus Operandi)

  • इंस्टाग्राम पर स्टॉक मार्केट ट्रेनिंग के नाम से फर्जी विज्ञापन चलाकर पीड़ितों को व्हाट्सएप ग्रुप (VIP9-6 ACI exclusive guidance group) में जोड़ना

  • नकली प्रॉफिट स्क्रीनशॉट दिखाकर आईपीओ (IPO) में भारी मुनाफे का लालच देना

  • फर्जी लिंक ([https://aci.century-investment.cc/applyfor](https://aci.century-investment.cc/applyfor)) के जरिए ACI Century App डाउनलोड कराकर फर्जी डैशबोर्ड पर रकम प्रदर्शित करना

  • पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाकर लेयरिंग के माध्यम से आपस में बांट लेना

मुख्य बिंदु एवं आपराधिक इतिहास

  • मामले की शुरुआत: शिकायतकर्ता अपूर्वा राय की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम, लखनऊ पर मु०अ०सं० 126/2025 दर्ज किया गया था। पूर्व में 31-07-2026 को अभियुक्त अनुराग अरविन्द श्रीवास्तव को नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

  • राष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध: इस गिरोह के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर 3,087 शिकायतें दर्ज हैं

  • खाते फ्रीज: अभियुक्तों से जुड़े बैंक खातों में ₹2 करोड़ की राशि फ्रीज करा दी गई है

  • आपराधिक मामले: इन अभियुक्तों पर साइबर क्राइम थाना लखनऊ, आशियाना (लखनऊ) और श्रीविजयपुरम (अंडमान एवं निकोबार) में 11 से अधिक मामले पंजीकृत हैं

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: