बिहार में 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती

बिहार: 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, हर जुलाई में निकलेगा विज्ञापन: सीएम सम्राट चौधरी

👉महिला शिक्षक गृह पंचायत के बगल में, पुरुष बगल के प्रखंड में होंगे ट्रांसफर; पोशाक की आपूर्ति जीविका से


मंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में राज्य में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हर साल कम से कम 20 हजार शिक्षकों की बहाली होगी और जुलाई में नियमित विज्ञापन जारी किया जाएगा।

ट्रांसफर नीति होगी पारदर्शी

सीएम ने शिक्षा विभाग को शिक्षकों के स्थानांतरण को सुगम बनाने का निर्देश दिया। महिला शिक्षकों का ट्रांसफर यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखंड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में होगा। पुरुष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के बगल के प्रखंड में स्थानांतरित करने की नीति बनाने को कहा गया।

जीविका से मिलेगी पोशाक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से की जाएगी। इससे ससमय पोशाक मिलने के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

गुणवत्ता पर जोर:

1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में हुई बैठक में सीएम ने कहा कि सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने विभाग की अद्यतन स्थिति और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक साजन राजसेकर और प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर मौजूद थे।


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर

(Allrights Magazine)


अमित शाह ने किया स्मार्ट बॉर्डर योजना का एलान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: