गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे पर अड़ा युवा कांग्रेस

युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग के मुद्दे को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।

‘छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास’

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और निष्पक्ष व्यवस्था की मांग कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार छात्रों की जायज आवाज को लाठी और आंसू गैस के दम पर दबाने का प्रयास कर रही है।

जवाबदेही तय करने और इस्तीफे पर अड़े कार्यकर्ता

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस पुलिस कार्रवाई की पूरी जवाबदेही तय नहीं होती और केंद्रीय गृह मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक देश भर के युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मुद्दे पर लगातार सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: