UP Board Result: CM योगी का बड़ा बयान

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के तेजी से आयोजन और परिणाम पर CM योगी ने जताई खुशी: ‘एक महीने में मिल रहा रिजल्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक गति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में आए ऐतिहासिक बदलाव पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की त्वरित और पारदर्शी नीतियों के कारण आज यूपी बोर्ड की परीक्षाएं रिकॉर्ड 14 दिनों में पूरी की जा रही हैं।

14 दिन में परीक्षा और अगले 14 दिन में परिणाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, “आज मुझे प्रसन्नता है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 14 दिनों में संपन्न हो रही हैं और अगले 14 दिनों में परीक्षा परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। यानी एक महीने से भी कम समय में प्रदेश का युवा अपना परिणाम प्राप्त कर देश के किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन ले सकता है।”

समय पर दाखिले से युवाओं के भविष्य को मिल रही उड़ान पहले जहां यूपी बोर्ड की परीक्षाओं और उनके नतीजों की घोषणा में महीनों का लंबा समय बीत जाता था, वहीं अब महज 28-30 दिनों के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों छात्रों का बहुमूल्य समय बच रहा है और वे देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों में बिना किसी देरी के दाखिला ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस कदम से राज्य के युवाओं और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: