UP राजकीय महिला शरणालय महिला प्रकोष्ठ प्रेम नगर बरेली बिल्डिंग जर्जर होने के बाद कंडम घोषित हो चुकी थी
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
बरेली, 25 जून।
उत्तर प्रदेश राजकीय महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय महिला शरणालय संबंध मानसिक रूप से अविकसित महिला प्रकोष्ठ प्रेम नगर बरेली बिल्डिंग जर्जर होने के बाद कंडम घोषित हो चुकी थी। इस जर्जर बिल्डिंग से आज समस्त 175 संवासिनी महिलाओं को नगर निगम द्वारा संचालित आश्रय गृह हारूनगला में स्थानांतरित कर दिया गया है।
यह जानकारी ज़िला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार ने दी है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल (प्रधान संपादक)