बिछड़े बच्चे को मिला परिवार, बिहार पुलिस ने लौटाई मुस्कान
बिछड़े बालक को मिला परिवार, #BiharPolice ने लौटाई मुस्कान
सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले में एक बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सकुशल खोज निकाला और उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने बिहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। बिहार पुलिस —आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी!
