मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक यूके और जर्मनी के दौरे पर रहेगा। इस दौरान वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ बैठकें कर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
