दिल्ली: प्रीत विहार के कैफे में युवती से गैंगरेप,

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे के अंदर 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के दो सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पार्टी के बहाने कैफे में जुटे थे सभी सहकर्मी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और मामले के सभी 6 आरोपी कड़कड़डूमा इलाके के एक मॉल में स्थित कैफे में काम करते हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपने सहकर्मियों के साथ कैफे में पार्टी करने के लिए रुकी थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई। सूत्रों के अनुसार, कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था। हालांकि, ग्रुप के एक सदस्य के पास परिसर की चाबी थी। उसने कैफे बंद होने के बाद दोबारा खोला और इसके बाद सभी ने वहां पार्टी शुरू कर दी।

सुबह साढ़े तीन बजे कैफे से निकले आरोपी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पार्टी के दौरान समूह के सदस्यों ने शराब पी। सभी कई घंटे तक कैफे में मौजूद रहे और सुबह करीब 3:30 बजे वहां से निकले। इसके बाद युवती ने आरोप लगाया कि उसके दो सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने वहां मौजूद अन्य सहकर्मियों पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है।

एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.