अंजु कमलकांत ने यमुना नदी के किनारे बने छठ घाटों का नाव द्वारा निरीक्षण किया।

लोक-आस्था के पर्व छठ के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली की महापौर, सुश्री अंजु कमलकांत ने आज गीता कॉलोनी व बैंक एंकलेव में यमुना नदी के किनारे बने छठ घाटों का नाव द्वारा निरीक्षण किया।

इस दौरान, स्थायी समिति अध्यक्ष, संदीप कपूर, नेता सदन निर्मल जैन, वार्ड समिति अध्यक्ष, कंचन महेश्वरी,निगम पार्षदगण और निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे।

महापौर, अंजु कमलकांत छठ घाटों पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के काम-काज से संतुष्ट दिखीं, हालांकि उन्होंने अधिकारियों को कहा कि छठ पर्व के दौरान, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरस्त रखे ताकि व्रतधारियों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

महापौर ने कहा कि छठ पूजा की तैयारियों को लेकर वह नियमित तौर पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं ताकि व्रतधारियों को निगम की ओर से अधिकतम सुविधाएं मिल सके। साथ ही, निगम पार्षद भी अपने-अपने घाटो पर व्रतधारियों के लिए छठ समितियों के पदाधिकारियों तथा निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: