SBI में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का अवसर
बिना लिखित परीक्षा SBI में ऑफिसर बनने का मौका: ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ₹93,960 तक मिलेगी बेसिक सैलरी
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत ‘ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
कुल 35 पदों पर नियमित (Regular) आधार पर होगी बहाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई इस भर्ती के माध्यम से दो अलग-अलग पे-स्केल ग्रेड में कुल 35 पद भरे जाएंगे:
-
जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I): 14 पद (पे-स्केल: ₹48,480 – ₹85,920)
-
मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II): 21 पद (पे-स्केल: ₹64,820 – ₹93,960)
बेसिक सैलरी के अलावा चयनित अधिकारियों को डीए (DA), एचआरए (HRA), एनपीएस (NPS), लीव ट्रैवल कंसेशन (LFC) और मेडिकल सुविधाएं भी बैंक के नियमानुसार मिलेंगी।
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव
-
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही IIBF से फॉरेक्स ऑपरेशंस (Forex Operations) का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
-
अनुभव: JMGS-I पद के लिए किसी कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 वर्ष तथा MMGS-II पद के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशंस में कार्य अनुभव होना चाहिए।
-
आयु सीमा: 31 जुलाई 2026 तक JMGS-I के लिए 21 से 30 वर्ष तथा MMGS-II के लिए 23 से 32 वर्ष तय की गई है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी)।
चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आवेदनों की समीक्षा के बाद बैंक की शॉर्टलिस्टिंग कमेटी अभ्यर्थियों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करेगी। इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

