₹50 हजार का इनामी गैंगस्टर प्रमोद गिरफ्तार

UP STF की बड़ी कार्रवाई: आजमगढ़ का ₹50,000 का इनामी गैंगस्टर प्रमोद कुमार लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और सफलता हासिल करते हुए आजमगढ़ जिले से गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार और ₹50,000 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की लखनऊ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को लखनऊ कमिश्नरेट के कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित ग्लोब पार्क के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा

दोस्त से मिलने आया था लखनऊ, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया एसटीएफ को विगत काफी समय से आजमगढ़ के कोतवाली नगर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0 102/2026) के तहत फरार अपराधियों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण और उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम को मुखबिर से सटीक जानकारी मिली कि इनामी अपराधी प्रमोद कुमार लखनऊ में नाम बदलकर छिपकर रह रहा है और कैसरबाग के ग्लोब पार्क के पास अपने किसी मित्र से मिलने आने वाला है। एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया

दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रमोद कुमार (निवासी पुसड़ाआईमा, थाना कोतवाली, आजमगढ़) ने स्वीकार किया कि वह आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल जाने से बचने के लिए लखनऊ में छिपकर रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रमोद कुमार एक शातिर और दुस्साहसिक अपराधी है, जिसके खिलाफ वर्ष 2009 से लेकर 2024 तक आजमगढ़ के कोतवाली नगर व मुबारकपुर थानों में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और बीएनएस (BNS)/आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: