पेपर लीक का मुख्य आरोपी पुष्कर गिरफ्तार

UP STF को बड़ी सफलता: RO/ARO पेपर लीक और नंदू गैंग का कुख्यात अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली के कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नन्दू गैंग के सक्रिय सदस्य अनुराग मिश्रा और समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पुष्कर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने दोनों शातिर अभियुक्तों को लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित आरटीआई भवन के पास से एक फॉर्च्यूनर कार के साथ धर दबोचा

भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से आउट हुआ था RO/ARO का पेपर एसटीएफ की पूछताछ में अभियुक्त पुष्कर पाण्डेय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि फरवरी 2024 में आयोजित RO/ARO भर्ती परीक्षा का पेपर उसके रिश्तेदार और मुख्य सरगना राजीव नयन मिश्रा ने अपने साथी सुभाष प्रकाश के साथ मिलकर भोपाल स्थित प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी के जरिए लीक करवाया था। इसके बाद नैनी (प्रयागराज) स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल के बेसमेंट में अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर रातभर उत्तर रटवाए गए थे। इस काम के लिए पुष्कर को ₹3 लाख और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड (रीवा रिसॉर्ट) में अभ्यर्थियों को बस से पहुँचाने के लिए ₹2.5 लाख नगद मिले थे

राज कुमार दलाल हत्याकांड और नंदू गैंग से जुड़े तार दूसरे अभियुक्त अनुराग मिश्रा की तलाश दिल्ली पुलिस को पश्चिम बिहार में हुई प्रॉपर्टी डीलर राज कुमार दलाल हत्याकांड में थी। लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी, जिसमें अनुराग और उसके भाई आकाश मिश्रा ने शूटरों को छुपाने, हथियार व धन उपलब्ध कराने और विदेश भागने में मदद की थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक फॉर्च्यूनर कार (UP 70 HJ 9672), ₹2,500 नकद और सैमसंग फोल्ड व आईफोन समेत 3 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: