वरिष्ठ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’: 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का ऐलान

नई दिल्ली: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय समाज में महिला स्वावलंबन, सुशासन और नारी सशक्तीकरण की चिरंतर प्रेरणास्रोत रही हैं। उनके महान विचारों और योगदान को नमन करते हुए वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ रखा गया है।

वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगा सम्मान और सुविधा इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक परिवहन सुविधा प्रदान करना है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से न केवल उनकी आवाजाही आसान होगी, बल्कि वे सामाजिक और धार्मिक यात्राओं के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

सशक्तीकरण और स्वावलंबन की ओर बड़ा कदम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जुड़ी यह योजना महिलाओं को स्वतंत्रता और वित्तीय राहत देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। सरकार की इस पहल को बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान और उनके जीवन को अधिक सुलभ बनाने वाले एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: