दीपिका और रणवीर की शादी की एक्सक्लूसिव फोटोज
बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंध गये।
14 नवंबर को मुहूर्त के अनुसार सुबह सात बजे कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी की रस्में हुई और अब कल सिंधी रीति रिवाजों के साथ शादी होगी। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार होंगे।
कार्यक्रम के लिए केवल 100 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। बॉलीवुड की हस्तियों में केवल संजय लीला भंसाली, शाहरूख खान और फरह खान ही आमंत्रित है। इस मौके पर दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत नजर आए। शादी की खबर आते ही फैंस ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया। करन जौहर ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है किसी की नजर न लगें।