दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे ₹2500

दिल्ली लक्ष्मी योजना का भव्य शुभारंभ: 1 सितंबर से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई गति देने के उद्देश्य से ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का औपचारिक शुभारंभ 26 अगस्त को किया जा रहा है। इस योजना के तहत योग्य लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति पत्र (Sanction Letters) सौंपे जाएंगे, जो उनके वित्तीय स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की सीधी सहायता योजना के तहत 1 सितंबर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह ₹2,500 की राशि सीधे (Direct Benefit Transfer) ट्रांसफर की जाएगी। यह मासिक वित्तीय सहायता न केवल महिलाओं की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम और आत्मविश्वास से लबरेज़ बनाएगी।

लाखों महिलाओं ने कराया पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन जारी दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर राज्य की महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़ने के लिए अपना पंजीकरण करा चुकी हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुले हैं और इच्छुक पात्र महिलाएं इस नई शुरुआत का हिस्सा बनने के लिए अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: