बरेली कलेक्ट्रेट पर दंपती का आत्मदाह का प्रयास
बरेली: कलेक्ट्रेट पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, बचाते समय सब इंस्पेक्टर घायल
बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर जमीन विवाद और अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने से परेशान एक दंपती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर हाथ में लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और समय पर की गई मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हालांकि बीच-बचाव के दौरान एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए।
जमीन विवाद से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी निवासी नरेश पाल सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। नरेश पाल का आरोप है कि वे लंबे समय से जमीन से जुड़े एक विवाद के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई न होने से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुके थे। इसी हताशा में दंपती ने मुख्यमंत्री के पोस्टर के नीचे अपनी समस्या बयां की और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की।
बीच-बचाव में पुलिसकर्मी घायल, दंपती हिरासत में घटना के वक्त कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में दंपती को पकड़ा और उनके हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीन ली। इस दौरान बीच-बचाव करते समय सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह की उंगली में चोट लग गई और एक होमगार्ड पर भी ज्वलनशील पदार्थ के छींटे पड़े। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दंपती को काबू में किया और अग्रिम पूछताछ व विधिक कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- ED की पूछताछ याद कर रो पड़ीं नोरा फतेही!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
