बरेली: जेब तराशी रोकने पर युवक की हत्या
बरेली के सुभाषनगर में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, जेब काटने से रोकने पर दिया वारदात को अंजाम
बरेली: थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंशीनगला में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले सचिन कश्यप नाम के युवक की उसके पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छाती में गंभीर घाव लगने के कारण अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जेब काटने से मना करने पर किया हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सचिन कश्यप ने मुहल्ले की शराब दुकान के पास छोटे बच्चों से जेब कटवाने का विरोध किया था। आरोप है कि स्थानीय निवासी बाबू उर्फ रोहित छोटे बच्चों से शराबियों की जेब कटवाता था और उन्हें कुछ रुपये देकर बाकी रकम खुद रख लेता था। सचिन द्वारा इस गैर-कानूनी काम को रोकने पर बौखलाए बाबू और उसके तीन अन्य साथियों ने सचिन पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, संदिग्ध हिरासत में वारदात की सूचना मिलते ही सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी बाबू समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- नवोदय अस्पताल में लगी आग, टला बड़ा हादसा!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
