नवोदय अस्पताल में लगी आग, टला बड़ा हादसा

बरेली: नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

बरेली: शहर के मिनी बाईपास रोड स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार सुबह अचानक आग लग जाने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी (AC) में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के वक्त चौथी मंजिल पर कोई मरीज भर्ती न होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अस्पताल खाली कराया गया, गंभीर मरीज भी सुरक्षित बाहर चौथी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देख अस्पताल स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाला। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

मिनी बाईपास रोड पर लगा लंबा जाम अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। अस्पताल परिसर के बाहर लोगों और एंबुलेंसों की आवाजाही बढ़ने के कारण मिनी बाईपास रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थानीय पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर यातायात सुचारू कराया।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: