Bareilly News : मरीज को ब्लड दिलाने के नाम पर 6 हज़ार रुपये की ठगी

बरेली (अशोक गुप्ता )- जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज को ब्लड चढ़ाने के लिए मरीज के परिवार वालों से 6 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा मरीज के परिवार वाले ब्लड को लेकर परेशान थे ।

तभी बहा एक व्यक्ति आया अपने आप को पत्रकार बता कर ब्लड दिलाने की बात करने लगा और बोला 6 हजार रुपये दो ब्लड दिलवा दूंगा मरीज के बेटे ने 6 हजार दे दिए युवक 6 हजार रुपये लेकर फरार हो गया पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है । थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला छोटी वमन पुरी निवासी राजीव रस्तोगी 52 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश रस्तोगी रेक्टल प्रोलेक्स से पीड़ित है निजी अस्पताल में भर्ती था परिजनों ने निजी अस्पताल से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया 6 यूनिट के व्यवस्था करो मरीज राजीव रस्तोगी के बेटे हर्षित रस्तोगी और उसकी पत्नी बहुत परेशान थे 6 यूनिट ब्लड कहा से लाये परिवार में कोई ब्लड देने बाला नही है । शाम को मोनू अरोरा नाम का एक युवक आया अपने आप को पत्रकार बता रहा था कहा में 6 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करा दूंगा 6 हजार रुपये की व्यवस्था करो हर्षित रस्तोगी ने 6 हजार रुपये की व्यवस्था की मोनू अरोरा नाम का व्यक्ति हर्षित रस्तोगी को विकास भवन के सामने मैक्स केयर हॉस्पिटल के सामने ले गया बहा उसने 6 हजार रुपये ले लिए कहा ब्लड दिलवाता हु हर्षित रस्तोगी ने रुपये दे दिए और 6 हजार रुपये लेकर फरार हो गया मरीज को ब्लड की आवश्यकता है जिला अस्पताल की तरफ से एक यूनिट ब्लड मिल गया है 5 यूनिट ब्लड की जरूरत है मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी के एक नम्बर बेड पर भर्ती है । मोनू अरोरा का नंबर 6395973099 बताया है इस नंबर से लगातार बात हुई रुपये लेने के बाद मोबाइल बंद कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.