अलंकृता सहाय का ब्राइडल लुक बना चर्चा का विषय, ट्रेडिशनल अंदाज़ में दिखा ग्लैमर का तड़का

मुंबई: अभिनेत्री और मॉडल अलंकृता सहाय का नया ब्राइडल लुक इन दिनों फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में अलंकृता ने भारतीय पारंपरिक दुल्हन के अंदाज़ को मॉडर्न ग्लैमर के साथ पेश किया है।

उनके पूरे लुक में ट्रेडिशनल एलिमेंट्स के साथ एक रॉयल और एलिगेंट टच देखने को मिला। आउटफिट की डिटेलिंग, ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल को इस तरह स्टाइल किया गया कि उनका लुक क्लासी होने के साथ-साथ काफी ग्लैमरस भी नजर आया।

Alankrita Sahai Bridal Look,

अलंकृता की एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज ने इस ब्राइडल लुक को और प्रभावशाली बनाया। उनका अंदाज़ यह दिखाता है कि आज की ब्राइडल फैशन सिर्फ पारंपरिक परिधानों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें पर्सनल स्टाइल और मॉडर्न एलिगेंस का भी खास महत्व है।

अलंकृता सहाय इससे पहले भी अपने फैशन स्टेटमेंट और अलग-अलग ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इस बार उनका ब्राइडल अवतार खासतौर पर उन लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है, जो शादी के लुक में भारतीय परंपरा के साथ contemporary फैशन का संतुलन चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस लुक में अलंकृता की खूबसूरती और स्टाइलिंग का कॉम्बिनेशन साफ तौर पर नजर आता है। यही वजह है कि उनका यह अंदाज़ फैशन फॉलोअर्स और ब्राइड्स-टू-बी के लिए खास आकर्षण बन रहा है।

 

रिपोर्ट: अनिल बेदाग,
मुंबई,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: