UPSTF : जनपद चन्दौली के थाना धानापुर से वांछित रु0 25,000 का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी अरविन्द मिश्र गिरफ्तार।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेष, लखनऊ।प्रेस नोट संख्याः 347, दिनांक-13-12-2023

दिनांक 13-12-2023 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को जनपद चन्दौली से रू0 25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त अरविन्द मिश्र को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः अरविन्द मिश्र पुत्र गिरधारी मिश्रा नि०-ग्राम0 साह बडेपुर, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः बभनियाव पोखरा के पास थाना धीना समय 10ः00 दिनांक 13.12.2023

एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों जनपद लखनऊ में सक्रिय वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी।

इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में श्री धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के पर्यवेक्षण मे अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान नि0 राघवेंद्र सिंह, उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी, मु0आरक्षी नीरज पाण्डेय, मु0आरक्षी सुशील सिंह,मु0आ0 रामनिवास शुक्ला, आरक्षी अमित त्रिपाठी, आरक्षी अमर श्रीवास्तव व मुख्य आरक्षी चालाक राम मिलान सिंह की एक टीम जौनपुर मे मौजूद थी।

इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुयी कि जनपद चन्दौली के थाना धानापुर से वांछित रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अरविन्द मिश्रा थाना धीना क्षेत्र में बभनियाव पोखरा के पास अपने साथियो से मिलने आया है। इस सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए मुखबिर ख़ास को लेकर मुखबिर की निषादेही पर अरविन्द मिश्र उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछने पर बताया की कुछ दिन पहले ही जेल से बहार आया हूँ, मैं पिछले कुछ सालो से अपने साथियो के साथ मिलकर गौ-वंश तस्करी कर रहा हूँ, जिस कारण गौवंश तस्करी के कई मुक़दमे पंजीकृत है।

मैं गौ वंश की तस्करी उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के कई जिलों में करता रहा हूँ। जनपद चन्दौली के थाना धानापुर से मु0अ0स0 133/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में वांछित किये जाने पर फरार चल रहा था।

आपराधिक इतिहासः- (1)- मु0अ0स0 120/2019 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 एवं 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 थाना कांद्रा, जनपद-चन्दौली। (2)- मु0अ0स0 30/2022 धारा 3/5ए/8,5 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 एवं 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 थाना धानापुर, नपद-चन्दौली। (3)- मु0अ0स0 129/2022 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उ0प्र0 एवं 11 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 थाना धानापुर, जनपद-चन्दौली।
(3)- मु0अ0स0 133/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम 1986 थाना धानापुर, जनपद-चन्दौली।

उपरोक्त अभियुक्त को जपद चन्दौली के थाना धानापुर में पूर्व से पंजीकृत मु0अ0स0 133/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में दाखिल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। अग्रिम कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: