बरेली के आंवला में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार!
बरेली के थाना आंवला क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोवंशीय पशुओं के वध से जुड़े मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त छोटा उर्फ रिजवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि कांस्टेबल दुलीचंद घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी आंवला भेजा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामपुर का गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। 📍 स्थान: आंवला, बरेली (उत्तर प्रदेश) 📅 दिनांक: 01 नवंबर 2026
