फर्जी चालान SMS गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
🚨 @dcp_southwest की साइबर पुलिस टीम ने फर्जी ट्रैफिक चालान SMS के जरिए साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
🔹 आरोपी रिवॉर्ड ऐप का लालच देकर आम लोगों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल फर्जी ट्रैफिक चालान, डिलीवरी वेरिफिकेशन और रिवॉर्ड से जुड़े फिशिंग SMS भेजने के लिए करते थे। प्रत्येक रिडेम्पशन पर यूजर्स को ₹1–₹3 का भुगतान किया जाता था, जबकि उनके फोन से स्वतः 9–12 फर्जी SMS भेजे जाते थे।
🔹 जांच में 41,000 से अधिक यूजर्स से जुड़े रिवॉर्ड-ऐप नेटवर्क के जरिए मात्र 3 दिनों में लगभग ₹2 करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ।

🔹 महज ₹2.21 लाख की शिकायत से शुरू हुई जांच में देशभर की 544 NCRP शिकायतें, ₹10 करोड़ से अधिक की ठगी और 3,300 से अधिक फिशिंग SMS का पता चला।
🔹 जांच के दौरान ठगी की रकम का वित्तीय लिंक कुवैत स्थित बैंक खाते तक पहुंचा। साथ ही, पेआउट नेटवर्क के लिए संचालित बैंक खातों और मनी-म्यूल नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ।
🔹 आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन/टैबलेट, 59 डेबिट कार्ड, 52 पासबुक/चेकबुक, 14 फर्मों की मुहरें, 5 POS मशीनें, 8 QR स्कैनर, एक कार और सोने की चेन बरामद की गई।
