UPSTF : जनपद प्रतापगढ़ में हुई लूट एवं चोरी के 04 अभियोगों में वांछित रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश लखनऊ। प्रेस नोट संख्याः 73, दिनांक 07-03-2024

दिनांक 07-03-2024 को एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को जनपद प्रतापगढ़ में हुई लूट एवं चोरी के 04 अभियोगों में वांछित रूपये 25,000/-का पुरस्कार घोषित अभियुक्त कमल सिंह को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- 1- कमल सिंह पुत्र शेर बहादुर निवासी ग्राम डगरारा, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगीः- 1- 01 अदद मोबाइल फोन। 2- 120 रूपये नकद।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः ईंट भटठे के पास ग्राम मेढ़ावा, थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, दिनांक 07-03-2024 समय 18ः30 बजे सायं।

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनां से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय गिरोह का आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया था।

उक्त निर्देष के क्रम में श्री शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

दिनांक 07-03-2024 को एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज की एक टीम जनपद प्रतापगढ़ क्षेत्र में आपराधिक अभिसूचना संकलन में भ्रमणषील थी। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि थाना लालगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 469/2022 धारा 457/380/411/419/467/468 भादवि सहित 04 अभियोगों में वांछित 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त कमल सिंह उपरोक्त ग्राम मेढ़ावा, लालगंज में ईंट भट्ठे के पास मौजूद है जो कही बाहर भागने की फिराक में है।

इस सूचना पर विष्वास करके उ0नि0 श्री वेद प्रकाश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी प्रभन्जन पाण्डेय, साजिद अली, उदय प्रताप सिंह, सोनू, आरक्षी किषनचन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त कमल सिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने गिरोह के सदस्य सलमान पुत्र मकबूल नि0 ककरहिया खानापट्टी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ व रंजीत पुत्र छोटे लाल निवासी खालसा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के साथ मिलकर जनपद प्रतापगढ़ में कई चोरी व लूट की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है।

चोरी एवं लूट की घटना में बरामद रूपये, जेवर को आपस में बराबर-बराबर हिस्से में बांट लेते है। उसका साथी सलमान व रंजीत पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त कमल सिंह उपरोक्त को मु0अ0सं0 469/2022 धारा-457/ 380/411/419/467/468 भादवि, मु0अ0सं0-530/2022 धारा-457/380 भादवि, मु0अ0सं0-124/2023 धारा-323/308/504/506 भादवि व मु0अ0सं0-544/2022 धारा-394/323/504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त कमल सिंह उपरोक्त का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

1- मु0अ0सं0 469/2022 धारा 457, 380, 411, 419, 467, 468 भादवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़।
2- मु0अ0सं0 530/2022 धारा 457, 380 भादवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़।
3- मु0अ0सं0 124/2023 धारा 323/308/504/506 भादवि भादवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़।
4- मु0अ0सं0 544/2022 धारा 394/323/504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लालगंज, प्रतापगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त कमल सिंह उपरोक्त के विरूद्ध अन्य जनपदों में पंजीकृत अभियोगां के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

click here Press Note 73 Date 07-03-2024

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.