UPSTF : अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अम्बरगेरिस की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार, 4.120 किग्रा अम्बरगेरिस बरामद।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ-प्रेस नोट संख्याः 291, दिनांक 06-09-2022

दिनांक 05-09-2022 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबन्धित अम्बरगेरिस की तस्करी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.120 किग्रा अम्बरगेरिस (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 करोड़ रूपये) बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः 1- दानिश अख्तर पुत्र मो0 मोनाज नि0 बाजार टॉड़ बुंडु, पोस्ट व थाना बुंडु राची झारखण्ड। 2- अविनाश खरवार पुत्र धुरन्धर प्रसाद खरवार नि0 भवन नं0-9 पुराने पावर हाउस के पीछे सेक्टर-14, पोस्ट व थाना-इन्दिरानगर, लखनऊ। 3- अभय खरवार पुत्र धुरन्धर प्रसाद खरवार नि0 भवन नं0-9 पुराने पावर हाउस के पीछे सेक्टर-14, पोस्ट व थाना-इन्दिरानगर, लखनऊ। 4- फिरोज अहमद किदवई पुत्र नफीस अहमद किदवई नि0 335/398 एफ ब्लाक राजाजीपुरम पोस्ट व थाना तालकटोरा, लखनऊ। 

बरामदगीः 1- 4.120 किग्रा अम्बरगेरिस। 2- 04 अदद मोबाइल। 3- 01 अदद आधार कार्ड। 4- 02 अदद मोटर साइकिल। 5- रू0 2,090/- नगद।

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समयः जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं0 6, थाना क्षेत्र गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ दिनांक 05-09-2022 समय 04.50 अपराह्न। 

वन्य जीव अपराध नियन्त्रण ब्यूरो (WCCB) भारत सरकार की पहल पर एस0टी0एफ0 ने पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में वन्यजीवों एवं संरक्षित प्रजाति के जीवों एवं उनके शारीरिक अंगों एवं उनसे मिलने वाले अन्य तत्वों की तस्करी करने वाले गिरोहो के विरूद्ध एसटीएफ उ0प्र0 की विभिन्न टीमों द्वारा वाइल्ड लाईफ संरक्षण हेतु अभिसूचना संकलन का कार्य एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाती रही हैं, इसी क्रम में श्री प्रमेश कुमार शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान (WCCB) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नं0 06 के पास कुछ लोगों द्वारा अम्बरगेरिस (कच्चा अम्बर) की खरीद फरोक्त की जाने वाली है, जिस चक्कर में कुछ लोग वहॉ पर मौजूद है।

इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 जावेद आलम सिद्दीकी, मु0आ0 चन्द्रप्रकाश मिश्र, मु0आ0 मृत्युन्जय सिंह मु0आ0 कमा0 रामबिलास सिंह व वन विभाग की टीम द्वारा प्राप्त सूचना के स्थान पर पहुॅचकर संयुक्त रूप से घेराबन्दी करते हुए वहॉ मौजूद उपरोक्त व्यक्तियों को आवष्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी हुई कि मुम्बई नाला सुपाडा के रहने वाले तुफैल जो मूल रूप से कुण्डा, प्रतापगढ़ का निवासी है, के द्वारा अम्बरगेरिस (कच्चा अम्बर) फिरोज को बेचने के लिए दिया गया था। फिरोज द्वारा दानिश , अविनाश व अभय की मदद से किसी नेपाली व्यक्ति को बेचने की कोशिश की जा रही थी। वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो व एसटीएफ की टीम द्वारा नेपाली नागरिक का छद्म भेष धारण कर अम्बरगेरिस (कच्चा अम्बर) के तस्करों को ट्रैप कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों ने यह भी बताया कि अम्बरगेरिस गहरे समुद्री क्षेत्र में पाया जाने वाला पदार्थ है, जो स्पर्म व्हेल मछली द्वारा गहरे समुद्री पानी में वमन किया जाता है, जिसे मछुआरों द्वारा संग्रह कर लिया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत अधिक कीमत होने के कारण इसे तैरता सोना भी कहते है। समान्यतः यह 2-3 करोड़ रूपये प्रति किलो की दर से बिकता है। जिसका प्रयोग इत्र व्यवसाय में किया जाता है। अत्यधिक महगें इत्रों मे इसके प्रयोग के कारण लम्बे समय तक इत्र की सुगंध कायम रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: