UP STF: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

UP STF को बड़ी सफलता: शराब तस्करी गैंग का 50 हजार का इनामी मनवीर सिंह पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार

विशेष अपराध एवं क्राइम ब्यूरो: प्रयागराज / मोहाली

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) की प्रयागराज इकाई ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने प्रयागराज के थाना नवाबगंज से वांछित और ₹50,000 के पुरस्कार घोषित इनामी अभियुक्त मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली (एस.ए.एस. नगर) से गिरफ्तार कर लिया है

कल्याण ज्वेलर्स के सामने से हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ की टीम ने मुखबिर और अभिसूचना संकलन के आधार पर 22 जुलाई 2026 को शाम 17:10 बजे थाना जिरकपुर, जिला मोहाली (पंजाब) स्थित मेट्रो चौक पर कल्याण ज्वेलर्स के सामने से अभियुक्त को धर दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: मनवीर सिंह उर्फ मन्नू पुत्र सत्यवान सिंह

  • निवासी: बयानाखेड़ा, थाना बरवाला, जनपद हिसार (हरियाणा)

  • बरामदगी: 01 अदद मोबाइल फोन एवं ₹1,010 नगद

सड़े अंडों, प्लास्टिक स्क्रैप की आड़ में शराब तस्करी का खेल

पूछताछ के दौरान अभियुक्त मनवीर सिंह ने खुलासा किया कि वह अपने मुख्य पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल और अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वर्षों से शराब तस्करी का एक सक्रिय गिरोह चला रहा था

यह गिरोह चंडीगढ़ और पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब को ट्रकों में लोड कराकर पुलिस को चकमा देने के लिए माल के ऊपर अंडे, सड़े अंडे, मुर्गी का दाना, पास्ता, आलू और प्लास्टिक स्क्रैप जैसी चीजें लाद देता था। इसके बाद शराब को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों में सप्लाई किया जाता था

पूर्व में भी जा चुका है जेल, प्रयागराज मामले में चल रहा था वांछित

  • वर्ष 2023 (अमेठी मामला): वर्ष 2023 में कमरौली (अमेठी) पुलिस और एसटीएफ ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा था, जिसमें मनवीर सिंह जनवरी 2024 में अपने साथी के साथ जेल जा चुका है

  • वर्ष 2023 (प्रयागराज मामला): वर्ष 2023 में ही प्रयागराज के थाना नवाबगंज क्षेत्र में गत्ते में रखे सड़े अंडों के नीचे छिपाई गई शराब का ट्रक पकड़ा गया था। इस मामले (मु०अ०सं० 393/2023) में चालक पकड़ा गया था और मनवीर सिंह लगातार वांछित चल रहा था। इनामी राशि घोषित होने पर वह पंजाब में पहचान छिपाकर रह रहा था

आपराधिक इतिहास (Registered Cases):

क्र० सं० मु०अ०सं० धाराएं थाना जनपद
1 95/2023

419/420/467/468/471 IPC व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम

कमरौली

अमेठी

2 234/2023

419/420/467/468/471 IPC व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम

कूड़ेभार

सुल्तानपुर

3 393/2023

419/420/467/468/471 IPC व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम

नवाबगंज

प्रयागराज

4 477/2023

419/420/467/468/471 IPC व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम

सैनी

कौशांबी

5 453/2023

419/420/471 IPC व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम

महाराजपुर

कानपुर नगर

6 507/2023

419/420/467/468/471 IPC व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम

सैनी

कौशांबी

गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए थाना नवाबगंज (कमिश्नरेट प्रयागराज) में दाखिल कर दिया गया है

विशेष अपराध एवं एसटीएफ ब्यूरो: उत्तर प्रदेश

ऑल राइट्स मैगज़ीन (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)


NEET विवाद: सरकार ने दिए 4 ऑफर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: