केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

NDRF और SDRF की टीमें सक्रिता के साथ युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य कर रही हैं

आपदा के प्रभाव का आंकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही IMCT (अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें) भेजी जाएंगी

इस आपदा के समय भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को इस आपदा के समय लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

श्री शाह ने कहा कि NDRF और SDRF की टीमें सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य कर रही हैं। आपदा के प्रभाव का आंकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही IMCT (अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय टीमें) भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: