MJPRU में VC के विदाई कार्यक्रम में हंगामा

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में VC के विदाई समारोह में एबीवीपी का भारी हंगामा, सुरक्षाकर्मियों ने बचाकर निकाला

बरेली: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह के कार्यकाल की समाप्ति से ठीक एक दिन पहले रविवार को आयोजित विदाई समारोह में जमकर हंगामा हुआ। प्लेसमेंट सेल के सभागार में शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने अचानक पहुंचकर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

अटल सभागार निर्माण में धांधली के आरोप, तीखी बहस एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में प्रस्तावित अटल सभागार के निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष छात्र आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई। नारेबाजी के बीच सभागार में मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

धक्का-मुक्की के बीच सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाला बाहर स्थिति को बिगड़ता देख विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों और शिक्षकों ने कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे मौके पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से कुलपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उल्लेखनीय है कि प्रो. कृष्ण पाल सिंह का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: