BPL कार्ड धारकों को ₹18/किलो मिलेगी चीनी

यूपी में BPL कार्ड धारकों को ₹18 प्रति किलो मिलेगी चीनी, त्योहारों पर मिलेगी बड़ी राहत

लखनऊ/बरेली: त्योहारों के सीजन में बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राज्य के बीपीएल (Below Poverty Line) राशन कार्ड धारकों को मात्र 18 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से आगामी पर्वों के दौरान गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट को बड़ी राहत मिलेगी।

तीन महीने का एक साथ मिलेगा कोटा (सितंबर, अक्टूबर व नवंबर) जिला पूर्ति विभाग द्वारा सरकारी सस्ते गल्ला राशन की दुकानों से गेहूं और चावल का वितरण हर महीने किया जाता है, जबकि चीनी का आवंटन त्रैमासिक आधार पर होता है। विभाग द्वारा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह का तीन महीने का कुल कोटा एक साथ कार्ड धारकों को वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जिले के सभी 99,687 बीपीएल कार्ड धारकों को तय दरों पर चीनी का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

8 से 25 सितंबर तक चलेगा राशन व चीनी का उठान एवं वितरण त्योहारों से ठीक पहले राशन और चीनी वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए राशन कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न का उठान शुरू कर दिया गया है। 8 सितंबर से 25 सितंबर के बीच कार्ड धारकों को राशन दुकानों के माध्यम से चीनी का वितरण किया जाएगा। जहां खुले बाजार में चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है, वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए लाभार्थियों को पुरानी तय दरों पर ही चीनी उपलब्ध होगी।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: