डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण के लिए पूरे प्रदेश में 4,030 स्थलों को चिह्नित किया गया-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण के लिए पूरे प्रदेश में 4,030 स्थलों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 3,955 स्थलों पर कार्यों का शुभारंभ आज किया जा रहा है।

ये सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उस व्यक्ति की भावनाओं को सम्मान देने का माध्यम बनेंगे, जिसकी प्रेरणा बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी, सद्गुरु रविदास जी महाराज, संत कबीर दास जी और महर्षि वाल्मीकि जी हैं।
