अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के कार्यक्रम में हो रही घोड़े की रेस देखने आए एक शख्स की जान चली गई

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से बड़ी खबर है। यहां घोड़े की रेस देखने आए एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ अनुमंडल के नदवां में भारी भीड़ के कारण एक शख्स बेहोश हो गया।

फिर, उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अरविंद कुमार नदवां के रूप में हुई है। अरविंद घुड़दौड़ देखने बुधवार को आए थे।

लोगों के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने के बाद रोकनी पड़ी थी रेस

गौरतलब है कि विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पटना से ही सटे बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश से हुई है। इस शादी की चर्चा मोकामा से लेकर पूरे बिहार में हो रही है। बुधवार को शादी के अलावा घुड़सवारी की प्रतियोगिता भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस रेस को देखने इतनी भारी संख्या में लोग पहुंच गए कि आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। बड़ी संख्या में लोग 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गए, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से रेस को बीच में ही रोकना पड़ा। अब आज रेस का फाइनल राउंड होगा जिसके चैंपियन को थार इनाम में दी जाएगी।

बेटी की शादी में अनंत का शक्ति प्रदर्शन

जान लें कि अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। अनंत सिंह के गांव नदवा में हुई शादी में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। पहले से ही 4 से 5 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन इतने लोग पहुंच गए कि नदवां जाने वाली सड़कें जाम हो गईं। करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बिहार विधानसभा के स्पीकर समेत कई VIP इस जाम में फंस गए और किसी तरह शादी के समारोह में शामिल हुए।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता में उमड़ा लोगों का हुजूम

बता दें कि अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश सिंह 151 गाड़ियों के काफिले में पहुंचे तो कई VIP हेलीकॉप्टर से पहुंचे। बीते बुधवार को शादी के मौके पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी थी लेकिन यहां भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ लोग बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गए, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से फाइनल मुकाबला रोकना पड़ा। अब आज घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विनर का फैसला होगा। घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को इनाम में थार गाड़ी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.